फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drunken youths scuffle with policemen in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: शराब के नशे में धुत युवकों ने पुलिस कर्मियों से की हाथापाई, गाड़ी रोककर मचा रहे थे उधम

Mon, 27 Sep 2021 02:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Sep 2021 02:28 PM IST
सार

तरकुलहवा देवी से दर्शन करके लौट रहे थे बोलेरो सवार लोग, मोलनापुर कस्बे में गाड़ी रोककर मचा रहे थे उधम। धनघटा क्षेत्र के एक प्रधान समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Drunken youths scuffle with policemen in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में महुली क्षेत्र के मोलनापुर कस्बे में रविवार की शाम को शराब के नशे में कुछ लोग हुड़दंग कर रहे थे। उसी दौरान सूचना पर मोलनापुर चौकी के पुलिस कर्मी पहुंच गए। समझाने के प्रयास के दौरान शराब के नशे में धुत लोगों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई की। पुलिस कर्मी किसी तरह दो लोगों को हिरासत में लेकर चौकी गए, जबकि शेष चार-पांच लोग गाड़ी समेत भागने में सफल हो गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो में सवार छह-सात लोग मोलनापुर कस्बे में पहुंचे। बोलेरो में सवार लोग नशे में थे और कस्बे में गाड़ी रोककर हुड़दंग करने लगे। उन्हें देख कर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने समझाने का प्रयास किया तो अपशब्द कहते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। उसी दौरान किसी ने पुलिस चौकी पर सूचना दे दी। सूचना पर चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


शराब के नशे में धुत लोगों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई की। पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत करके दो लोगों को पकड़ पाए। जबकि शेष लोग गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गए। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि बोलेरो सवार लोग तरकुलहा से लौट रहे थे। बोलेरो सवार लोग शराब के नशे में थे और कस्बे में उधम मचा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो उलझ गए। धनघटा क्षेत्र के रहने वाले शराब के नशे में धुत एक प्रधान समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। संबंधितों का शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed