{"_id":"637a725824cbb311b5082b7a","slug":"driver-dies-due-to-overturning-of-tractor-khalilabad-news-gkp458116467","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत
मल्हेपुर गांव की पुलिया के पास हुआ हादसा
धनघटा (संतकबीरनगर)। रविवार शाम मल्हेपुर गांव के पुलिया के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना से पीड़ित परिजन गमगीन हो गए।
रामपुर दक्षिणी निवासी 28 वर्षीय संदीप पुत्र सुरेंद्र रविवार शाम को ट्रैक्टर लेकर मल्हेपुर गए थे। लौटते वक्त मल्हेपुर स्थित पुलिया के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। उसके नीचे दबकर चालक संदीप घायल हो गए। आसपास के लोग जुट गए। घायल को लोग पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। एसओ केडी सिंह ने बताया ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल हुआ था। परिजन घायल को गोरखपुर ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजन शव लेकर घर लौट रहे है।