फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Driver and cleaner killed, five injured in collision between DCM truck and trailer.

Sant Kabir Nagar News: डीसीएम व ट्रेलर की टक्कर में ड्राइवर और खलासी की मौत, पांच घायल

Sun, 07 Dec 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Driver and cleaner killed, five injured in collision between DCM truck and trailer.
हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद ट्रेलर और ट्रक को हटाते हुए क्रेन । संवाद
संतकबीरनगर। हाईवे स्थित कोतवाली खलीलाबाद के भुजैनी चौराहे पर शनिवार की भोर में डीसीएम व ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में फैजाबाद निवासी डीसीएम चालक विजय शंकर पांडेय व बहराइच जिले के खलासी रंजीत कुमार की मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। देर शाम तक मृतक के परिजन नही आ सके थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का सामान लेकर डीएसीएम पडरौना से गोंडा जा रही थी। मरम्मत के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोर में सभी वाहन एक लेन में चल रहे थे। भुजैनी के पास डीसीएम और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों गाडियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में डीसीएम चालक विजय शंकर पांडेय (32) पुत्र श्रीराम अभइलाख पांडेय निवासी लक्ष्मीदासपुर पुराकलंदर फैजाबाद, खलासी रंजीत कुमार (30) पुत्र जिमीदार निवासी धर्मपुर बहराइच, विकास पांडेय (30) पुत्र रामशंकर पांडेय निवासी श्रवणपुर निवासी कलवारी जनपद बस्ती, अरविंद (32) पुत्र नंदकिशोर सीतापुर, अरुनेश (28) पुत्र रामखेलावन सीतापुर, राकेश (32) पुत्र खुशीराम बहराइच, अमित (28) पुत्र सर्वेश निवासी पुरवनिया सकरनगंज सीतापुर को गंभीर चोटें आई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल पंकज कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सक ने जांच के बाद डीसीएम चालक विजय शंकर पांडेय व खलासी रंजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक विकास पांडेय और डीसीएम पर सवार मजदूर अरविंद को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डीसीएम मालिक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
कोतवाली पुलिस डीसीएम मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि डीसीएम मालिक डॉक्टर रजनीश चंद पांडेय निवासी लवकुशनगर रामघाट अयोध्या ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी गाड़ी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में टेंट का सामान लाने और ले जाने के लिए लगी हुई थी। पडरौना से गोंडा सामान लेकर जा रही थी। डीसीएम पर चालक विजय शंकर पांडेय, खलासी रंजीत कुमार व चार मजदूर सवार थे। डीसीएम पर मौजूद चालक व खलासी की मौत हो गई। जबकि मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर ली गई है।

-
एनएचएआई की लापरवाही आ रही सामने
भुजैनी के पास हुए हादसे में एनएचएआई की लापरवाही सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय हाईवे पर एक ही लेन में गाड़ियां चल रही थीं। बस्ती से गोरखपुर लेन पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसके लिए कांटे से भुजैनी तक गोरखपुर से बस्ती की ही लेन चालू थी। इसकी वजह से सभी गाड़ियां एक ही लेन में चल रही थीं और हादसे का शिकार हो गईं।

हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद ट्रेलर और ट्रक को हटाते हुए क्रेन । संवाद

हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद ट्रेलर और ट्रक को हटाते हुए क्रेन । संवाद

हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद ट्रेलर और ट्रक को हटाते हुए क्रेन । संवाद

हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद ट्रेलर और ट्रक को हटाते हुए क्रेन । संवाद

हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद ट्रेलर और ट्रक को हटाते हुए क्रेन । संवाद

हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद ट्रेलर और ट्रक को हटाते हुए क्रेन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed