फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dressing children excessively can be dangerous

Sant Kabir Nagar News: बच्चों को जरूरत से ज्यादा गर्म कपड़े पहनाना हो सकता है खतरनाक

Thu, 12 Dec 2024 12:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:52 PM IST
विज्ञापन
Dressing children excessively can be dangerous
संतकबीरनगर। अगर आप ठंड से बचने के लिए अपने बच्चों को जरूरत से ज्यादा कपड़े पहनाते हैं तो सावधान हो जाइए। यह खतरनाक हो सकता है। इससे बच्चे की परेशानी बढ़ सकती है। ज्यादा कपड़े पहनने से बच्चे के शरीर पर सडन इंफेंट डेथ सिंड्रोम की स्थिति हो सकती है। इससे शरीर का तापमान घट जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि जरूरत से ज्यादा कपड़े बच्चे को पहना देने से सडन इंफेंट डेथ सिंड्रोम की स्थिति हो सकती है। अस्पताल में इस समय प्रतिदिन 40 से 50 बच्चे ठंड से बीमार होकर पहुंच रहे हैं। कहा कि लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ठंड के मौसम में केवल सर्दी-जुकाम ही नहीं है, जो बच्चों को परेशान कर सकता है, बल्कि बुखार, उल्टी, दस्त, स्किन इंफेक्शन या रैसेज और फुंसिया, पेट दर्द, सूखी खांसी, डिहाइड्रेशन, निमोनिया, वायरल इंफेक्शन और कुछ मामलों में सडन इंफेंट डेथ सिंड्रोम के शिकार भी बच्चे हो सकते है।
विज्ञापन

इस सिंड्रोम की स्थिति जरूरत से ज्यादा कपड़े यानी बच्चों को तीन लेयर से ज्यादा गर्म कपड़े पहना देने से हो सकती है। इससे शरीर के तापमान का एकदम घट जाना यानी हाइपोथर्मिया की स्थिति भी बन सकती है। बताया कि कई बार तेज धूप बच्चे को सूरज की हानिकारण किरणों से होने वाले नुकसान भी दे सकती है। चुभने वाले कपड़े की जगह नरम कपड़े बच्चों को पहनाएं। इसके साथ ही अगर बच्चे को कोई परेशान होती है तो सबसे पहले चिकित्सक को दिखाने के बाद ही दवा खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed