फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drains in Imilia village are blocked, villagers are troubled by the filth.

Sant Kabir Nagar News: इमिलिया गांव में नालियां जाम, गंदगी से ग्रामीण परेशान

Wed, 13 May 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Drains in Imilia village are blocked, villagers are troubled by the filth.
धर्मसिंहवा। सांथा विकास खंड के इमिलिया गांव में साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गांव में तैनात सफाईकर्मी के नियमित रूप से ड्यूटी पर न आने से गलियों में गंदगी का अंबार लगा है। नालियां जाम होने से पानी रास्तों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण अमित कुमार, विजय, रामप्यारी, सद्दाम , जुबैदा आदि ने बताया कि सफाईकर्मी कभी-कभार ही गांव में आते हैं। अगर आते भी हैं तो कुछ स्थानों पर कचरा निकालकर सड़क किनारे डाल देते हैं और उसे उठाने की व्यवस्था नहीं करते, जिससे गंदगी और बढ़ जाती है। गांव में जगह-जगह कूड़ा फैला है और नालियां बजबजा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी बाधित होने से रास्तों पर पानी बह रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बदबू और मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं तथा रात में चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। ग्रामीणों में सफाई व्यवस्था को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि बारिश से पहले नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो गांव में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी और आवागमन बाधित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि गांव में अगर सफाईकर्मी नहीं जा रहे हैं तो जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रोस्टर लगाकर इमिलिया गांव में सफाई का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed