फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drains being connected to each other will provide relief from waterlogging

Sant Kabir Nagar News: एक-दूसरे से जोड़े जा रहे नाले जलभराव से मिलेगा छुटकारा

Mon, 07 Apr 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 07 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drains being connected to each other will provide relief from waterlogging
पटखौली के पास बन रहा नाला
संतकबीरनगर। शहर में जलभराव की समस्या से निजात के लिए पालिका प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बड़े नालों की इंटर कनेक्टिविटी की मुहिम शुरू की गई है। इस योजना पर तेजी से काम चल रहा है। पालिका प्रशासन की मंशा है कि बरसात से पूर्व शहर में सभी नालों को इंटर कनेक्ट कर दिया जाए, ताकि बरसात में शहर के विभिन्न मोहल्लों में होने वाले जलभराव से राहत मिल सके।
विज्ञापन

शहर में बरसात के मौसम में प्रत्येक वर्ष जलभराव की समस्या उत्पन्न होती रही है। इसके चलते शहर के नलकूप काॅलोनी, शास्त्री नगर, गोलाबाजार, डाक बंगला के सामने, आरटीओ ऑफिस, जनता मार्ग, मड़या अचकवापुर, कैलाशनगर आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

इसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। कारण यह है कि शहर में जो नाले पूर्व में बने हैं वह भी एक दूसरे से जुड़े नहीं है। इस समस्या को देखते हुए डीएम ने बैठकों में कई बार नालों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस पर नगर पालिका प्रशासन ने अमल करना शुरू कर दिया है। इसके तहत आरटीओ ऑफिस से पटखौली मार्ग पर नाला का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के मोहीउद्दीनपुर में भी नाला का निर्माण कराया जा रहा है।

दूसरी तरफ जनता मार्ग पर नाला का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि भिटवा टोला में समय माता मंदिर आदि क्षेत्रों में भी नाला का निर्माण कराकर एक दूसरे से जोड़ दिया गया है। इन नालों को एक दूसरे से कनेक्ट करने का कार्य कराया जा रहा है। इससे उम्मीद है कि बरसात में लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed