फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drain will be constructed from Dhanghata Chowk to Deeh Baba place.

Sant Kabir Nagar News: धनघटा चौक से डीह बाबा स्थान तक होगा नाला निर्माण

Sat, 15 Jun 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Jun 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Drain will be constructed from Dhanghata Chowk to Deeh Baba place.
धनघटा। धनघटा चौक से उमरिया बाजार मार्ग पर ढढवा ताल तक चल रहा नाला निर्माण पूर्ण होने के कगार पर पहुंच गया। इसके बन जाने से इस मार्ग पर बरसात में जलभराव से लोगों को निजात तो मिल जाएगी लेकिन धनघटा चौक से डीह बाबा स्थान तक इस वर्ष समस्या बनी रहेगी। इस मार्ग पर 500 मीटर नाला निर्माण का प्रस्ताव नगर पंचायत ने शासन को भेजा है।
विज्ञापन


धनघटा में जलभराव की समस्या लंबे समय से है। बरसात होने पर चारों मार्ग पर इतना पानी एकत्र हो जाता है कि सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। शनिचरा बाजार और हैंसर बाजार मार्ग पर जलनिकासी के लिए नाला का निर्माण कराया गया है। लेकिन उमरिया बाजार और खलीलाबाद रोड पर नाला बनवाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है। नगर पंचायत ने धनघटा थाने के उत्तर से नाला का निर्माण कार्य शुरू कराया जो करीब 900 मीटर दूरी तय करके ढढवा ताल में पहुंचने वाला है। नगर पंचायत का दावा है कि नाला निर्माण कार्य मानसून की बारिश शुरू होने के पहले ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नगर के राम प्रकाश, संतोष कुमार, रामनाथ, जयप्रकाश, सिद्धनाथ आदि का कहना है कि धनघटा उमरिया बाजार मार्ग पर नाला का निर्माण तो कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी किए जाने से न तो नाले की उम्र अधिक होगी और न ही इस नाले के भरोसे इस मार्ग पर जल भराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। प्रमाण बरसात होते ही खुद मिल जाएगा। धनघटावासियों को जलभराव की समस्या की निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत ने धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर भी नाला का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। 500 मीटर लंबे नाले के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उमरिया बाजार मार्ग पर चल रहे नाला निर्माण का कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। निर्माण कार्य में मानक का पूरी तरह से पालन किया गया है। धनघटा से डीह बाबा चौक तक 500 मीटर लंबा नाला निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने के बाद यह भी काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बंडा बाजार और हैंसर बाजार में चल रहा नाला निर्माण कार्य भी पूर्ण होने के कगार पर है।

उमेश चंद्र पासी, ईओ नगर पंचायत हैसर बाजार, धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed