{"_id":"584065404f1c1b0e1ede7ad0","slug":"drain-dispute-struggling-gaylhansr-ten-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली विवाद को लेकर संघर्ष, दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली विवाद को लेकर संघर्ष, दस लोग घायल
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा क्षेत्र के सहरी गांव में गुरुवार दोपहर नाली पाटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज व मेडिकल मुआयना कराने के बाद पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।
एक पक्ष के राजू का कहना है कि उनके घर के पीछे सार्वजनिक नाली बनी है। जिसमें गांव के कई लोगों के घरो का पानी निकलता है। उसे पन्नेलाल पाट रहे थे, पाटने से मना किया तो मारपीट पर आमादा हो गए और उनके समेत परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर पन्नेलाल के पक्ष के लोगो ने घायल कर दिया। जबकि पन्नेलाल का आरोप है कि राजू नाली पर अतिक्रमण किए है उनसे अतिक्रमण हटाने के लिए कई दिनो से कहा जा रहा था लेकिन वह मान नही रहे थे।
गुरुवार जब उन्हें बुलाकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया तो वह और उनके परिवार के लोग मारपीट कर बैठे जिसमें पन्नेलाल समेत उनके पक्ष के पांच लोग चोटिल हो गए। इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान का कहना है कि दोनों पक्ष के लोग घायल हुए है। दोनो पक्षों के आठ लोगो के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर मामले का जांच पड़ताल किया जा रही है।