फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drain dispute deepens in Govindganj, villagers stop work

Sant Kabir Nagar News: गोविंदगंज में नाली का विवाद गहराया, ग्रामीणों ने रोका काम

Thu, 12 Jan 2023 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Drain dispute deepens in Govindganj, villagers stop work
गोविंद गंज बाजार में नाली निर्माण के विवाद को लेकर जुटी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
गोविंदगंज में नाली का विवाद गहराया, ग्रामीणों ने रोका काम
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया
पौली/रोसया बाजार (संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के गोविंदगंज बाजार में जलनिकासी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की पहल पर बृहस्पतिवार को जब नाली निर्माण शुरू कराया गया तो गांव वालों ने रोक दिया। मौके पर भीड़ जुटने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
गोविंदगंज बाजार में दो लोगों के घरों का पानी इस कारण अवरुद्ध है, क्योंकि पानी निकलने के लिए सार्वजनिक रास्ता नहीं है। इससे परेशान लोग डीएम से लेकर सीएम तक फरियाद कर चुके हैं। समस्या के निस्तारण के लिए पिछले सप्ताह एसडीएम, तहसीलदार, सीओ मौके पर गए थे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने समस्या के समाधान का रास्ता ढूंढने का दावा किया था। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत ने जलनिकासी के लिए नाली निर्माण के लिए जब खोदाई शुरू कराई तो विरोध करते हुए गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। गांव वालों का कहना था कि इस रास्ते कभी जननिकासी नहीं हुई। इसके लिए नए रास्ते का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी की मौजूदगी में चल रहे काम को गांव वालों ने रोक दिया। इससे दोनों तरफ से बहस होने लगी। इस संबंध में प्रधान के प्रतिनिधि जुबेर अहमद ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर नाली निर्माण के लिए खोदाई कार्य किया जा रहा था। लोगों ने इसे रोक दिया। इसकी जानकारी एसडीएम और खंड विकास अधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed