फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drain construction begins, villagers end protest

Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया

Wed, 15 May 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Drain construction begins, villagers end protest
लोहरौली। सेमरियावां क्षेत्र के करही में नाला निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरना- प्रदर्शन के दूसरे दिन अधिकारियों ने पहुंचकर समस्या जानी। इसके बाद जेसीबी से नाला निर्माण की खुदाई का काम शुरू कराया। तब जाकर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। विकास खंड सेमरियावां क्षेत्र के गांव करही की दलित बस्ती मं जल निकासी की समस्याओं को लेकर ग्रामीण सोमवार से धरना दे रहे थे और नाला निर्माण की मांग कर रहे थे। मंगलवार को नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, हल्का लेखपाल राधेश्याम जायसवाल, संजय यादव, अमित वर्मा, अमरेन्द्र शाही, बुद्धि राम चौधरी, सचिव दुर्गेश गौड़, सचिव कुणाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। इसके बाद नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई शरू कराया। उसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा ने बताया कि नाला निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed