फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dpty director inspected krishi vigyan center

Sant Kabir Nagar News: कृषि विज्ञान केंद्र की सुधरेगी दशा, होंगे कई कार्य

Sun, 07 Jan 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
dpty director inspected krishi vigyan center
कृषि विज्ञान केंद्र बगही का निरीक्षण करते कृषि अनुसंधान केंद्र नई दिल्ली के उप महानिदेशक।संवाद
कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक ने केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन


फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. यूएस गौतम ने कृषि विज्ञान केंद्र बगही का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र का सुंदरीकरण कराने के साथ-साथ अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।

डॉ. यूएस गौतम ने केंद्र पर चल रहे बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, अजोला, वर्मी कंपोस्ट, मशरूम उत्पादन, नाडेप और प्राकृतिक खेती के साथ ही केंद्र पर लग रहे वेजिटेबल हाईटेक नर्सरी आदि इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र का सुंदरीकरण कराए जाने के साथ ही प्रशिक्षण हाॅल की मरम्मत, फर्नीचर, केंद्र के प्रशासनिक भवन के आसपास की स्टील फेंसिंग कराने के साथ ही ट्यूबवेल का भ्रमण कर उसको ठीक कराने का भरोसा दिया। केंद्र की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। किसान सारथी पर किसानों का डाटा अपलोड करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने किसान अनुराग राय और राज नारायण राय से शिमला मिर्च, भरवा मिर्च, सरसों के तेल की ब्रांडिंग और मार्केट मूल्य की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि फसल से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर का प्रयोग करें। ताकि किसानों की आने वाली समस्या का निदान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. देवेश कुमार, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. संदीप सिंह कश्यप, डॉ. आरबी सिंह, डॉ. रत्नाकर पांडेय, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र पाठक, प्रदीप नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed