फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DPRO reached Amardobha and tested the quality of development works

Sant Kabir Nagar News: अमरडोभा पहुंचे डीपीआरओ ने परखी विकास कार्यों की गुणवत्ता

Thu, 03 Apr 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
DPRO reached Amardobha and tested the quality of development works
बेलहर। बेलहर विकास खंड के ग्राम पंचायत अमरडोभा में विकास कार्यों की जांच करने के लिए डीपीआरओ मनोज कुमार पहुंचे। वहां पर उन्होंने सारे कार्यों को देखा तथा उसकी गुणवत्ता भी परखी।
विज्ञापन

बेलहरकला के ग्राम पंचायत अमरडोभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य विमल कुमार की शिकायत पर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान महेश लोधी द्वारा कराए गए कार्यों का जांच करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार को जांच के लिए नामित किया गया। जिला पंचायत राजधिकारी मनोज कुमार ने गांव में कराए गए कार्य पंचायत भवन, नाली निर्माण, आरआरसी सेंटर के साथ ही इंटरलाॅकिंग की भी जांच की। उसके एस्टीमेट के आधार पर भी जांच की गई। इस दौरान आरआरसी सेंटर, इंटरलाॅकिंग को पूर्ण पाया गया। नाली निर्माण कार्य मौके पर एस्टिमेट के हिसाब से चलता पाया गया। डीपीआरओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार करके आवश्यक कार्रवाई के लिए डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, अनूप कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed