{"_id":"84e107b3bed09dc1a0677d96d45f4cd5","slug":"double-edged-pcpokri-road-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधारा-पचपोखरी मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधारा-पचपोखरी मार्ग बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधारा-पचपोखरी मार्ग दुधारा, परसा शेख, देवरिया शेख, गंगैचा, जातेडीहा, शुकरौली, बजहरा, बस्ता, सुघरा, आंटा कलां समेत दर्जनों गांवों के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण सड़क है।
वक्त गुजरने के साथ ही सड़क खराब होती गई और विभागीय लापरवाही के कारण इसकी मरम्मत नहीं हुई और यह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। डॉक्टर राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत जब गंगैचा, दसावां, आंटा कलां और पचपोखरी का चयन हुआ तो लोगों की उम्मीद जगी कि इस सड़क का निर्माण होगा, लेकिन लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं।
अब बस्ती-बस्ता को लोहिया ग्राम में चयनित किया गया है। ग्राम प्रधान गंगैचा रियाज अहमद, ग्राम प्रधान जातेडीहा नसीम अहमद उर्फ गुड्डू, प्रधान दसावां हसन रजा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बस्ती-बस्ता योगेंद्र प्रसाद आदि का कहना है कि इतनी महत्तवपूर्ण सड़क का निर्माण न करवा कर प्रशासन क्षेत्र की उपेक्षा और उदासीनता का परिचय दे रहा है। लोगों का कहना था कि क्षेत्र की उपेक्षा के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। और अगर इस महत्तवूपूर्ण सड़क का निर्माण शीघ्र नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करने केलिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
इंसेट
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव और ग्राम प्रधान आंटा कलां अखलाक अहमद ने कहा कि दुधारा पचपोखरी मार्ग क्षेत्र की काफी महत्वपूर्ण सड़क है। इसके निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग को लिख कर दिया गया है। इसके लिए पैरवी भी की जा रही है। बजट उपलब्ध होने पर जल्द ही इसका निर्माण होगा।
इंसेट
मरम्मत योग्य सड़कों की दशा सुधारने के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों को बैठक में दिया गया है। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और बजट मिलने पर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। लोहिया गांव का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।
डा. सरोज कुमार,डीएम