{"_id":"690254553332c397c3026107","slug":"dont-neglect-health-programs-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140465-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही न बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही न बरतें
Wed, 29 Oct 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गई।
डीएम आलोक कुमार ने कहाकि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरती जाए। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के व्यवस्थित संचालन, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकत्रियों जैसे आशा एवं एएनएम की कार्य प्रणाली, संस्थागत प्रसव आदि से संबंधित समस्त चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जितनी भी सेवाओं व योजनाओं का संबंध ग्रामीण स्तर पर कार्यरत कार्यकत्रियों से है उसकी समीक्षा अनिवार्य रूप से चिकित्साधिकारी कंरे।
उन्होंने समस्त चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्म-मृत्यु का पंजीकरण सीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाए। संवाद