Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dogs wreak havoc in Mahuli; pack bites over 12 people

Sant Kabir Nagar News: महुली में कुत्तों का आतंक, झुंड ने 12 से अधिक लोगों को काटा

Wed, 04 Nov 2026 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dogs wreak havoc in Mahuli; pack bites over 12 people
महुली कस्बे में कुत्तों का झुंड-संवाद
हरिहरपुर/महुली। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कुत्तों के झुंड ने 12 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। महुली बस स्टैंड तिराहे पर कुत्तों ने एक बाइक सवार पर हमला कर उसे चलती बाइक से खींच लिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर किसी तरह उसे कुत्तों के झुंड से बचाया।
विज्ञापन


महुली और नाथनगर क्षेत्र के चौराहों पर झुंड में घूम रहे आक्रामक कुत्ते राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। मीट-मछली की दुकानों और मुर्गी फार्मों के आसपास इनका जमावड़ा लगा रहता है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत है। मंगलवार को महुली निवासी जियाउल रहमान, सईद, केवटली निवासी वेद, ओंकार, शेषनाथ, कुंदन, सत्यम, रामकरन और मड़हाराजा गांव निवासी सात वर्षीय अनस को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों का सीएचसी नाथनगर में उपचार कराया गया। एक घायल के पैर में गहरा जख्म होने के कारण मरहम-पट्टी करनी पड़ी।
विज्ञापन


कुत्तों के हमलों से भयभीत अभिभावक बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। वहीं, कुत्तों के झुंड को देखकर बाइक और साइकिल सवार तेज रफ्तार से निकलने की कोशिश करते हैं। इससे हादसों का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कुत्तों के हमले में मासूम छात्रा की जा चुकी है जान

क्षेत्र में कुत्तों के हमले की घटनाएं पहले भी जानलेवा साबित हो चुकी हैं। बीते मई में महुलियावां निवासी एक मासूम छात्रा की कुत्तों के झुंड के हमले में मौत हो गई थी। छात्रा बाग में जामुन बीनने गई थी, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसे घसीटकर बाग में स्थित एक गड्ढे में ले गए और नोच डाला। ग्रामीणों के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे पहले अप्रैल में परसौना गांव में भी कुत्तों के झुंड ने करीब दर्जनभर लोगों को काटकर घायल कर दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।



कुत्ते के काटने पर तत्काल लें उपचार
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद रेबीज के लक्षण सामने आने में कई सप्ताह या महीने लग सकते हैं। इसलिए लक्षणों का इंतजार करना बेहद खतरनाक है। समय पर एंटी रेबीज टीकाकरण और आवश्यक उपचार नहीं मिलने पर यह बीमारी जानलेवा हो सकती है।

आक्रामक कुत्तों से रहें सतर्क

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि असामान्य व्यवहार करने वाले, अत्यधिक आक्रामक या बीमार दिखने वाले कुत्तों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। ऐसे कुत्तों को पकड़ने या उनके संपर्क में आने का प्रयास नहीं करना चाहिए। किसी कुत्ते के व्यवहार से रेबीज की पुष्टि नहीं की जा सकती। इसके लिए पशु चिकित्सकीय जांच जरूरी है।



कुत्ता, सियार, बिल्ली या बंदर के काटने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेकर एंटी रेबीज टीका लगवाना चाहिए। घाव को साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोना जरूरी है। चिकित्सक की सलाह पर अन्य आवश्यक उपचार भी कराना चाहिए।


डॉ. उमर हसरत अंसारी, अधीक्षक, सीएचसी खलीलाबाद



जिले के सभी पशु चिकित्सालयों में कुत्तों के रेबीज टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। पालतू कुत्तों का निर्धारित समय पर टीकाकरण कराना जरूरी है। उन्होंने पशुपालकों से कुत्तों को समय से टीके लगवाने की अपील की।

डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed