फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Doctors giving consultation to patients in the district hospital.

Sant Kabir Nagar News: डायरिया व हीट स्ट्रोक के लक्षणों की न करें अनदेखी

Thu, 24 Apr 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 24 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Doctors giving consultation to patients in the district hospital.
संतकबीरनगर। गर्मी के कारण डायरिया व हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1150 मरीज पहुंचे। इनमें से करीब 150 मरीज डायरिया से पीड़ित मिले। चिकित्सक ने मरीजों को डायरिया व हीट स्ट्रोक के लक्षणों की अनदेखी न करने की सलाह दी। साथ ही इलाज के साथ ही बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रमाशंकर ने बताया कि गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतनी होगी। खाली पेट बाहर न निकलें और खूब पानी पिएं।
विज्ञापन

हल्के और ढीले कपड़े पहनें, साथ ही सिर ढककर रखें। लू से बचने के लिए पानी जरूरी है। सिर पर टोपी, गमछा या छाता का उपयोग करें। धूप से आंखों को बचाने के लिए धूप का चश्मा पहनें। कोशिश करें कि सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच धूप में कम से कम समय बिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में ज्यादा देर तक रहने से शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है, इसलिए हल्का भोजन करें। धूप में घर से बाहर निकलने से पहले अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। लक्षण सामने आने पर मरीज अस्पताल में पहुंचकर डॉक्टरों को दिखाकर इलाज करा सकते हैं। अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं। डॉक्टर ने बताया कि डायरिया की स्थिति में त्वरित इलाज के लिए ओआरएस का प्रयोग करें। हीट स्ट्रोक के शिकार मरीज के लिए कोल्ड रूम भी तैयार किया गया है। जहां त्वरित इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed