फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   doctor medical store owner

Sant Kabir Nagar News: मेडिकल स्टोर संचालक की डॉक्टर के खिलाफ टिप्पणी रिश्तेदार को नागवांर गुजरी

Sun, 10 Sep 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 10 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
doctor medical store owner
जिलाअस्पताल में विबाद के बाद कोतवाली में पहुंचे तहरीर देते पहुचे हुए।संवाद
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के बाहर एक मेडिकल स्टोर संचालक के डॉक्टर के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। यह टिप्पणी डॉक्टर के साले को नागंवार गुजरी। ऐतराज जताने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने उससे मारपीट की और बाद में डाॅक्टर व अन्य के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले को लेकर जिला अस्पताल में काफी हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार शनिवार को जिला अस्पताल के बाहर एक मेडिकल स्टोर पर एक मरीज दवा लेने के लिए पहुंचा। बताया जाता है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने मरीज से पूछा कि किस डॉक्टर को दिखा रहे हो। इस पर मरीज ने डॉ. करुणेश दुबे का नाम लिया। आरोप है कि स्टोर संचालक ने डॉक्टर का नाम सुनते ही अभद्र टिप्पणी की। इस दौरान मौके पर उस डॉक्टर का एक रिश्तेदार मौजूद था, उसने एतराज जताया तो उनमें गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। डॉक्टर का रिश्तेदार अस्पताल में चला गया तो वहां भी स्टोर संचालक ने पहुंचकर डॉक्टर और अन्य से मारपीट की।
विज्ञापन

डॉक्टर करुणेश की तरफ से कहा गया कि मेडिकल स्टोर संचालक दवा के नाम पर मनमाना रुपया वसूल करते हैं। इसका विरोध काफी दिन से हो रहा है। इससे वह खुन्नस खाए हुए हैं। उधर मेडिकल स्टोर संचालक संतोष यादव और सुनील यादव का आरोप है कि मरीज उनके पास आया था। उसने बताया कि दो दिनों से दवा ले जा रहे हैं, ठीक नहीं हो रहा है। जब पूछा कि किसे दिखाते हैं तो बताया के डॉ. वरुणेश दुबे को। मरीज से कहा कि किसी और को दिखा लो। उसी समय डॉक्टर के रिश्तेदार ने गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल डॉक्टर डाॅ. वरुणेश दुबे भी अन्य लोगों को लेकर आए गए और मारते हुए इमरजेंसी तक ले गए। किसी तरह से लोगों ने बीच- बचाव किया। डॉक्टर के रिश्तेदार भी अस्पताल में दवा देते हैं। देर शाम तक दोनाें पक्ष कोतवाली में पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


0000000000000
आखिर मरीज को बाहर की दवा क्यों लिखी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के चिकित्सक बाहर की दवा लिख रहे हैं। यह हम नहीं शनिवार की घटना बता रही है। मरीज बाहर स्टोर संचालक के पास दवा लेने क्यों गया था, जबकि अस्पताल का दवा है कि अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं मौजूद है। सीएमएस डॉ. महेश प्रसाद का कहना है कि दवा अस्पताल में भरपूर है। मरीज को बाहर दवा कैसे लेने गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। मरीज का बयान दर्ज किया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


----------

इंसेट
जिला अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल स्टोर के संचालक के बीच विवाद हुआ है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। जिला अस्पताल में सुरक्षा के मद्देनजर कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।

- रविंद्र सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed