फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Doctor did not turn up to record his statement, said he received the letter late

Sant Kabir Nagar News: बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे डॉक्टर, बोले-देर से मिला पत्र

Sat, 24 May 2025 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Doctor did not turn up to record his statement, said he received the letter late
संतकबीरनगर। अश्लील वीडियो बनाकर पेड साइट पर अपलोड करके धन अर्जित करने और पत्नी, ससुर व साले के साथ मारपीट के आरोपी डॉ. वरुणेश दुबे शनिवार को जांच टीम के सामने उपस्थित नहीं हुए। इसके चलते उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में डॉक्टर ने देर से पत्र मिलने की बात कहते हुए सोमवार को अपना पक्ष रखने का दावा किया है।
डॉ. वरुणेश दुबे पर गत 19 मई को पत्नी सिंपी पांडेय की तहरीर पर जिला जेल के सरकारी आवास में अश्लील वीडियो बनाने और पेड वेबसाइट पर अपलोड करके धन अर्जित करने के साथ ही पत्नी, उसके पिता और भाई के साथ मारपीट करने का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

20 मई को सीएमओ ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए। टीम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दो अन्य सदस्यों में एसीएमओ डॉ. रामरतन तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. शैलेंद्र शामिल हैं। इस टीम ने 24 मई को डॉ. वरुणेश दुबे को जांच टीम के समक्ष उपस्थित होने का पत्र भेजा था। लेकिन वह जांच टीम के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed