फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Do not share Aadhaar, ATM OTP with anyone.

Sant Kabir Nagar News: आधार, एटीएम की ओटीपी किसी से साझा ना करें

Sat, 07 Oct 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Do not share Aadhaar, ATM OTP with anyone.
-एएचएग्री इंटर काॅलेज दुधारा में साइबर क्राइम पर सेमिनार आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। शनिवार को एएचएग्री इंटर काॅलेज दुधारा में साइबर अपराध विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से ठगी से बचने के तरीके बताए गए।


क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर मोती चंद्र ने कहा कि इंटरनेट की दुनिया अब साइबर अपराधियों के कारण सुरक्षित नहीं है। इंटरनेट से लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए है, लेकिन अब उतना ही खतरनाक साबित हो गया है। हर साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधार, एटीएम की ओटीपी किसी से भी साझा ना करें। साइबर से जुड़े अपराध की पुलिस से तुरंत शिकायत करें। महिलाओं से जुड़े अपराध कि शिकायत 1090 पर करें, तुरंत सहायता मिलेगी। आपातकालीन स्थिति के दौरान सहायता के लिए कुछ हेल्पलाइन नंबर हैं, जिन्हें डायल करके आप तुरंत सहायता मांग सकते हैं। डायल 1090 महिलाओं के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस नंबर को जारी किया गया। इस पर कॉल करके अपनी समस्या बताने पर महिलाओं को तुरंत सहायता मिलती है। इस दौरान प्रधानाचार्य मुनीर आलम, संजय द्विवेदी, मुहम्मद इश्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, मुहम्मद यूनुस और मुहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed