{"_id":"6a5529835ae020e84b05c832","slug":"do-not-fall-for-faith-healing-or-rituals-for-snakebites-go-to-the-hospital-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153746-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश पर झाड़-फूंक में न फंसें, अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश पर झाड़-फूंक में न फंसें, अस्पताल पहुंचे
विज्ञापन
सेमरियावां। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अंध विश्वास छोड़कर तुरंत चिकित्सकीय उपचार लेने की अपील की है।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या घरेलू उपचार में समय गंवाना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में मरीज को बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाना ही सबसे रक्षित और प्रभावी उपाय है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जावेद अख्तर ने बताया कि सर्पदंश के मामलों में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। समय पर इलाज मिलने से अधिकतर पीड़ित की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को घबराने न दें, शांत रखें और काटे गए अंग को यथासंभव स्थिर रखते हुए तत्काल अस्पताल पहुंचाएं। संवाद