फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Do all possible help to the flood victims: Divisional Commissioner

बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें : मंडलायुक्त

Tue, 18 Oct 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Do all possible help to the flood victims: Divisional Commissioner
कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक को संबोधित करते कमिश्नर। संवाद - फोटो : KHALILABAD
बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें : मंडलायुक्त
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक, बोले-विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाएं
संतकबीरनगर। बस्ती मंडल के मंडलायुक्त व जनपद के नोडल अधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बाढ़ की स्थिति, बाढ़ राहत व सुरक्षा कार्य तथा बाढ़ पीड़ितों को संबंधित विभागों की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांवों का सर्वे कर फसल क्षतिपूर्ति, आवास की रिपोर्ट दें। बाढ़ पीड़ितों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के लिए कराए जा रहे कार्यों की संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि शासन की मंशा के अनुसार बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बाढ़ समाप्त होने के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में शीर्ष प्राथमिकता पर पेयजल की समस्या का समाधान करते हुए स्वच्छ पेयजल की उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं को भूसे-चारे की व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक दवाओं के साथ प्रभावित गांवों सहित अन्य ग्रामों में भी भ्रमणशील रहे। जल जीवन मिशन में ऐसे ग्रामों जहां हर साल बाढ़ आती है, वहां पेयजल पाइप बिछाने, हैंडपंप लगाने के लिए उचित तकनीकी सर्वेक्षण करा लिया जाए। फसल क्षतिपूर्ति के लिए मानक के अनुसार पारदर्शी तरीके से सर्वे कर लाभार्थियों का डाटा अपलोड कर दिया जाए। मंडलायुक्त ने जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने के दृष्टिगत जमीन की उपलब्धता के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि जनपद में 19 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्थिति अब सामान्य है। नदियों का जलस्तर गिरावट पर है। राहत सामग्री का वितरण कराया जा रहा है।

इस दौरान सीडीओ अतुल मिश्र, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध कुमार सिंह, एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी, एसडीएम धनघटा रवींद्र कुमार, सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी, डीडीओ सुदामा प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed