फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM's permission mandatory for taking land of SC/ST

एससी/एसटी की भूमि लेने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य हो: महेश

Mon, 01 May 2023 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
DM's permission mandatory for taking land of SC/ST
संतकबीरनगर। भारत मुक्ति मोर्चा ने रविवार को उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति-2023 में एससी/ एसटी की भूमि अधिग्रहण को पहले की तरह बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश बौद्ध ने आरोप लगाया कि एससी/एसटी की आर्थिक और सामाजिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

सामाजिक रूप से दबंग जातियां इनकी जमीनों पर दबाव के अलग-अलग तरीके इस्तेमाल कर जमीनों को हथिया रही हैं। इसलिए इनकी जमीनों को अधिग्रहण करने के लिए पहले से चल रही व्यवस्था, जिसमें जिलाधिकारी की अनुमति जरूरी हो, लागू की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार बनने के बाद इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया, जो उचित नहीं है। जिला संयोजक धनंजय कुमार ने कहा कि इस व्यवस्था को लागू कराने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता से काम करेंगे। ज्ञापन देने वालों में सूर्यभान चौरसिया, आनंद गौतम, लवकुश गौतम, सुबास, राम चरन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed