{"_id":"66772fed33e9a4047d0ebc75","slug":"dm-sp-issues-instructions-to-remove-encroachment-create-vendor-zones-on-roads-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116482-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीएम-एसपी निकले अतिक्रमण हटाने, सड़कों पर वेंडर जोन बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीएम-एसपी निकले अतिक्रमण हटाने, सड़कों पर वेंडर जोन बनाने के निर्देश
Sun, 23 Jun 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
- मुखलिसपुर तिराहे को जाम की समस्या से निजात दिलाने की पहल शुरू
- ठेले वालों को मिलेगी अपनी जगह, दुकानें होंगी व्यवस्थित
- दो दिन में कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने को कहा
- नगर पालिका में रजिस्टर्ड होंगे ठेले वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर तिराहे पर रोजाना लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए शनिवार को डीएम और एसपी शहर में निकले। इस दौरान मुखलिसपुर तिराहे से रेलवे क्रॉसिंग और पुरानी सब्जी मंडी में सड़क की पटरियों पर वेंडर जोन बनाने व पुल के नीचे पेयजल के लिए बने भवन को हटवाने के निर्देश दिए। दो दिन में कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश डीएम ने दिया है। अब हर ठेले वाले की अपनी पहचान होगी और वह नगर पालिका में रजिस्टर्ड होंगे।
बता दें कि मुखलिसपुर तिराहे पर ठेले वालों ने कब्जा कर लिया है। एक सप्ताह से इस सड़क पर जाम की समस्या बनी हुई है। प्रतिदिन लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए सीओ ने दो दिन पूर्व ठेले आदि को हटवाया था। उसके बाद भी ठेले वाले सड़क तक दुकान लगा दे रहे हैं। जाम की समस्या को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त मुखलिसपुर तिराहे पर पहुंचे। वहां से रेलवे क्राॅसिंग तक गए, जहां अंडरपास का निर्माण हो रहा है। क्राॅसिंग से मुखलिसपुर तिराहे तक वेंडर जोन बनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने वेडर जोन में ही दुकाने लगेंगी, इसमे सिर्फ चिह्नांकन के लिए पत्थर लगाकर उसे वेंडर जोन घोषित करने को कहा और कहा कि जो भी दुकानें लगे उसे नगर पालिका में रजिस्टर्ड कर दिया जाए, जो दुकानें रजिस्टर्ड हो वही वेंडर जोन में लगाई जाएं।
विज्ञापन
नेहरू चौक से पुरानी सब्जी मंडी तक वेंडर जोन
डीएम और एसपी ने नेहरू चौक से पुरानी सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान चौड़ी पटरी देखी और उसे वेंडर जोन बनाने को कहा। साथ ही पटरी पर लगी इंटरलाॅकिंग सड़क से छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी। कहा कि पत्थर लगाकर चिह्नांकन कर दिया जाए। पत्थर के अंदर ही दुकानें लगाई जाएं।
वाटर कूलर के लिए बने भवन को तोड़ने के निर्देश
मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे नगर पालिका की तरफ से वाटर कूलर लगाने के लिए एक कमरे का भवन बनाया गया है, लेकिन सेतु निगम से एनओसी न मिलने की वजह से भवन वैसे ही पड़ा है। डीएम ने इसे तोड़कर सड़क को साफ करने के निर्देश नगर पालिका कर्मी को दिए।
एसडीएम करेंगे वेंडर जोन की निगरानी
निरीक्षण के दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने नगर पालिका के कार्यों की निगरानी के लिए एसडीएम सदर शैलेश दुबे को नामित किया। साथ ही वेंडर जोन बनाने का प्रस्ताव दो दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके लिए एसडीएम सदर, ईओ नगर पालिका और यातायात प्रभारी की गठित कमेटी वेंडर जोन बनाने का प्रस्ताव दो दिन में डीएम को प्रस्तुत करेगी।
लगातार जाम की समस्या की शिकायत आ रही है। मुखलिसपुर तिराहे पर सबसे ज्यादा शिकायत थी। यहां वेंडर जोन बनाया जाएगा। ठेले वालों को वेंडर जोन में जगह मिलेगी। इसके लिए दो दिन में कमेटी से प्रस्ताव मांगा गया है। उसके बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम