फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm sp inspected polling booths

डीएम व एसपी ने पोलिंग बूथों का लिया जायजा

Sat, 27 Mar 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
dm sp inspected polling booths
सेमरियावां क्षेत्र में बूथो का निरीक्षण करती डीएम और एसपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
डीएम व एसपी ने पोलिंग बूथों का लिया जायजा
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा समेत गार्द की सुविधा देने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव को लेकर शनिवार को डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने विभिन्न ब्लॉकों में पोलिंग बूथ व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा व मतपेटियों की सुरक्षा के लिए गार्द रूम बनाए जाने का निर्देश दिया।
डीएम और एसपी सेमरियांवा और बघौली मुख्यालयों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जहां स्ट्रांग रूम बनाए जाने हैं जिनमें एमएन पब्लिक स्कूल सोनौरा व गिरिजा देवी सरस्वती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज छड़ना का निरीक्षण किया। यहां पर सीसीटीवी कैमरा व गार्द रूम बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बिजली की पर्याप्त व्यवस्था बनाने की बात कही। दोनों अधिकारियों ने ब्लॉकों में बने विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर समस्त कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाए। इस दौरान एसडीएम राजनारायन त्रिपाठी, एसओ दुधारा श्रीप्रकाश यादव, पीआरओ जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में एडीएम मनोज सिंह, एएसपी संतोष सिंह और सीडीओ अतुल कुमार ने एचआर इंटर कॉलेज में बन रहे स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर बेहतर व्यवस्था बनाए जाने का निर्देश संबंधित को दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed