फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM sought clarification from Pradhan regarding financial irregularities

Sant Kabir Nagar News: वित्तीय अनियमितता को लेकर डीएम ने प्रधान से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
DM sought clarification from Pradhan regarding financial irregularities
-सेमरियावां क्षेत्र के चंगेरा-मंगेरा ग्राम पंचायत का मामला
विज्ञापन

-मनरेगा विकास कार्यों में अनियमितता का लगा है आरोप
- अमृत सरोवर के निर्माण में हुई है अनियमितता
संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। क्षेत्र के चंगेरा-मंगेरा ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान को मनरेगा विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप में डीएम ने स्पष्टीकरण पत्र जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। समय से और संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार को सीज किया जा सकता है। डीएम की ओर से जारी की गई नोटिस के बाद ब्लॉक के ग्राम प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है।
जनपद के उपायुक्त श्रम रोजगार ने पांच जून को ग्राम पंचायत चंगेरा-मंगेरा में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उपायुक्त श्रम रोजगार में अमृत सरोवर कार्य पर जेसीबी मशीन से खुदाई कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ने, अमृत सरोवर कार्य अपूर्ण पाए जाने, मानक का पालन न किए जाने की जांच रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन

डीएम ने परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, जेई आरईएस शिवेंद्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण की जांच कर तत्काल जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जांच में आख्या 24 जुलाई को प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच आख्या में संयुक्त जांच टीम ने लिखा कि सत्यापन के समय ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराए गए इस्टीमेट मुताबिक 4100 घन मीटर मिट्टी खुदाई कार्य व अन्य कार्य के लिए 698146 रूपये स्वीकृत किया गया है। माप पुस्तिका के अनुसार 3200 घन मीटर मिट्टी खुदाई कार्य के लिए 504810 रूपये का भुगतान किया गया है। जांच के समय 368.27 घन मीटर कार्य जेसीबी मशीन द्वारा कराया पाया गया।

जेसीबी मशीन द्वारा कराए गए कार्य की धनराशि 56842.47 रूपये है। जिसके लिए ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, रोजगार सेवक, तकनीकि सहायक दोषी पाए गए हैं। जांच आख्या के आधार पर डीएम ने चंगेरा- मंगेरा ग्राम प्रधान फूलमती को स्पष्टीकरण पत्र बीडीओ के माध्यम से सौंपा है। जारी किए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर डीएम व सीडीओ कार्यालय में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed