फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM reprimanded XEN for negligence in tender

टेंडर में लापरवाही पर एक्सईएन को डीएम ने लगाई फटकार

Fri, 02 Sep 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
DM reprimanded XEN for negligence in tender
कलेक्ट्रेट में आयोजित विद्युत निगम की बैठक को संबोधित करतीं डीएम। - फोटो : KHALILABAD
टेंडर में लापरवाही पर एक्सईएन को डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत निगम के अधिकारियों की बैठक हुई
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई। साथ ही टेंडर में लापरवाही मिलने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को फटकार लगाई।

डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि जिले मेें विद्युत आपूर्ति के सुचारु संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या आए तो उसका त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्युत निगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान एक प्रकरण में धनराशि की उपलब्धता के बावजूद टेंडर प्रक्रिया एवं कार्य शुरू कराने के देरी पाए जाने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। एक अन्य प्रकरण में वन विभाग की जमीन पर विभागीय अनुमति के बिना विद्युत पोल लगाने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को प्रभागीय वनाधिकारी के साथ मिलकर नियमानुसार मामले का हल निकालने के निर्देश दिए। जिले में कुछ स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान विद्युत पोल के सड़क के दायरे में आ जाने से संभावित दुर्घटना को देखते हुए विद्युत पोलों को सड़कों के किनारे करने एवं सुरक्षित तरीके से लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम मनोज सिंह, प्रशिक्षु एसडीएम नमन मेहता, सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह, सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी, एक्सईएन विद्युत दिव्य रंजन समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed