फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm inspeted karmaini belauli dam

10 दिनों में पूरा करें बांधों पर चल रहा कार्य

Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
dm inspeted karmaini belauli dam
ेंहदावल में करमैनी बेलैली तटबंध का निरीक्षण करती डीएम और एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
10 दिनों में पूरा करें बांधों पर चल रहा कार्य
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किया करमैनी-बेलौली बांध का निरीक्षण
किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल व एसपी सोनम कुमार ने मेंहदावल क्षेत्र में राप्ती नदी के करमैनी-बलौली तटबंध पर चल रहीं नवीन बाढ़ परियोजनाओं और कटान से प्रभावित संवेदनशील बंधे करमैनी, जोरवा, बेलौली आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परियोजना के समस्त कार्यों को 10 दिनों के अंदर प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बाढ़ चौकी बढ़या ठाठर का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ से बचाव की तैयारियों एवं अब तक किए गए निर्माण कार्यों आदि के बारे में सहायक अभियंता ड्रनेज खंड-दो रामउजागिर से जानकारी प्राप्त की। डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत आदि का कार्य पूर्ण करा लिया जाए। इसकी समय-समय पर विभागीय अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से निगरानी की जाए। कहा कि तटबंधों की सुरक्षा व निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि आवश्यकतानुसार बाढ़ के समय विस्थापित लोगों के आश्रय स्थल का चयन पहले से ही कर लिया जाए। उन्होंने बाढ़ प्रबंधन के संबंध में विभागीय अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए अपनी कार्य योजना को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बंधों के अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता ड्रनेज खंड-दो अजय कुमार, जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र कुमार, अर्जुन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed