{"_id":"68ffbb28616e9cb732022eeb","slug":"dm-inspected-the-arrangements-at-chhath-ghats-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-140373-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीएम ने छठ घाटों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीएम ने छठ घाटों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Tue, 28 Oct 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
शहर के पक्का पोखरा पर छठ पर्व का जायजा लेते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने भक्ति एवं आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने के लिए कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पक्का पोखरा घाट सहित छठ व्रतियों के पूजा स्थलों व पोखरों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पोखरा घाट पर छठ के दौरान आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या आदि के बारे में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से जानकारी प्राप्त करते हुए डीएम ने घाट की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग और नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके। निरीक्षण के दौरान छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो साथ ही सभी छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में डीएम ने उप जिलाधिकारी व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया। संवाद