{"_id":"68b5e3d670e9ad1eb805fcad","slug":"dm-expressed-displeasure-over-slow-progress-of-e-khasra-investigation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-137806-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ई-खसरा पड़ताल की प्रगति सुस्त मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ई-खसरा पड़ताल की प्रगति सुस्त मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
Mon, 01 Sep 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को डिजिटल क्रॉप सर्वे अंतर्गत ई-खसरा पड़ताल में प्रगति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। समीक्षा में पाया गया कि 1293 गांव के सापेक्ष मात्र 72 गांव में ही कार्य शुरू हो सका है।
इसके साथ ही मात्र 58 सर्वेयर द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने अवगत कराया गया कि जिले में डिजिटल क्राॅप सर्वे का कार्य 24 अगस्त से प्रारंभ हुआ है। कुल 20 दिनों में यह कार्य तहसील स्तर से नामित रोजगार सेवक, पंचायत सहायक एवं कृषि विभाग के कार्मिक द्वारा किया जाना है।
बताया गया कि कुल 1293 गांव के सापेक्ष मात्र 72 गांव में यह कार्य प्रारंभ हो सका एवं मात्र 58 सर्वेयर द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायकों द्वारा विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन देकर कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने डीपीआरओ एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अनिवार्य रूप से सभी रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायक को क्षेत्र में क्रॉप सर्वे के लिए भेजना सुनिश्चित करें। जो कोई कार्य नहीं करता है अथवा कार्य करने में बाधा उत्पन्न कर रहा है उसके विरुद्ध अनिवार्य रूप से विधिक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक से सभी पर्यवेक्षीय अधिकारियों को भी फील्ड में भेजा जाए। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उनके स्तर से कर्मचारियों को मोबाइल एप पर कार्य करने के लिए बनाई गई आईडी एवं उपलब्ध गाटा के सापेक्ष राजस्व कार्मिकों को क्षेत्र में भेजना सुनिश्चित करें, जिससे किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होने पर उसका निस्तारण तत्काल किया जा सके।
उन्होंने निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिवस सायं 6 बजे इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी, उनके पर्यवेक्षक अधिकारी एवं कार्यालय अध्यक्ष के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व जयप्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार, एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार, एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, तहसीलदार धनघटा राम जी, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, डीपीआरओ मनोज कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।