फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM and SP marching on foot in the city regarding Wakf Bill

वक्फ बिल : सतर्क रही जिला पुलिस, शहर में किया भ्रमण

Fri, 04 Apr 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 04 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
DM and SP marching on foot in the city regarding Wakf Bill
वक्फ बिल को लेकर शहर में पैदल मार्च करते डीएम ओर एसपी
संतकबीरनगर। वक्फ संशोधन बिल के पेश होने के बाद जिले की पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया तथा जिलाधिकारी व एसपी विभिन्न मस्जिदों पर गए। इस दौरान नमाजियों से बात की तथा शांति बनाए रखने की अपील की। जिले में कहीं भी किसी विवाद की स्थिति नहीं देखी गई।
विज्ञापन

संसद में बृहस्पतिवार को वक्फ संशोधन बिल पास हुआ। जिसको लेकर पूरे देश में सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में जिले में शुक्रवार को नमाज को देखते हुए प्रशासन सतर्क रहा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने शहर में पैदल भ्रमण किया। अधिकारियों ने जुमा की नमाज व पर्व चैत्र नवरात्र को देखते हुए पुलिस बल के साथ मेंहदावल बाईपास से बरदहिया चौकी तक पैदल मार्च किया। इस दौरान आम नागरिक से सीधा संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहाकि त्योहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को भाईचारे के साथ त्योहार मनाने तथा त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने की अपील की। डीएम ने डिवाइडर व पिलर पर प्रचार के बिल बोर्ड चिपकाने व सार्वजनिेक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed