{"_id":"652ae963a5324295d60061b1","slug":"dj-operators-assured-that-they-will-not-play-at-loud-volume-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4194-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीजे संचालकों ने दिया आश्वासन-तेज ध्वनि में नहीं बजाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीजे संचालकों ने दिया आश्वासन-तेज ध्वनि में नहीं बजाएंगे
Sun, 15 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। डीजे संचालकों के साथ शनिवार को मेंहदावल थाने पर एसओ ने बैठक की। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश तथा शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में डीजे संचालकों ने लिखित प्रमाण पत्र पुलिस को सौंपते हुए आश्वासन दिया कि नियम विरुद्ध डीजे की ध्वनि कदापि नहीं बजाएंगे।
थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि हर हाल में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश आदेश व शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। डीजे संचालकों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन तथा शासन के निर्देशों का पालन करने की जानकारी देने के साथ ही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की ध्वनि जारी निर्देशों के विपरीत कदापि नहीं होनी चाहिए। जो भी संचालक डीजे की ध्वनि निर्धारित मानक के विपरीत बजाते हुए पाया जाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीजे संचालकों ने नियम का पालन करने का भरोसा प्रशासन को दिलाते हुए लिखित रूप से शपथ पत्र भी सौंपा।