फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Diwali: Houses and courtyards were illuminated, crackers were also burst.

दीपावली : घर-आंगन हुए रोशन, पटाखे भी फूटे

Thu, 31 Oct 2024 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 31 Oct 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Diwali: Houses and courtyards were illuminated, crackers were also burst.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक ढंग से दीपावली का पर्व मनाया गया। दीयों की झिलमिलाती रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा। हर तरफ दूधिया और पीली रोशनी की छठा बिखरी हुई थी। घर-आंगन में रंगोली सजाई गई। वहीं दीप जलाकर पूजन अर्चन के बाद क्या बच्चे और क्या बड़े सभी ने जमकर पटाखे फोड़े और जमकर मिठाई खाई।
लंका विजय के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशी में मनाए जाने वाले इस पर्व के प्रति लोगों का उत्साह चरम पर था। दिन भर साफ सफाई के बाद शाम ढलते ही घरों और प्रतिष्ठानों में समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी व शुभ के देवता भगवान गणेश की विधि-विधान के साथ आह्वान किया गया। घरों में लोगों ने भगवान गणेश, कुबेर और माता लक्ष्मी की आराधना करके सुख, समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर सुखमय जीवन की कामना की। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर गणेश, लक्ष्मी के साथ तराजू, बहीखाता और कलम की पूजा की तो विद्यार्थियों ने सरस्वती मां की आराधना की। दीपावली पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को खरीदारों की भीड़ रही। हर कोई कुछ न कुछ खरीदारी करने में लगा रहा। शहर के मिठाई की दुकानों पर देर रात तक खरीदार जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अलावा मेंहदावल, धनघटा, पौली, सेमरियावां, नाथनगर, महुली, बाघनगर, बखिरा, बेलहर, नंदौर प्रतिनिधियों के अनुसार क्षेत्र में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हर जगह लोगों ने गणेश और लक्ष्मी की पूजा करने के बाद दीप जलाकर एक दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई दी। दुकानदारों का कहना है कि खाद्य विभाग की छापेमारी से वे लोग रेडिमेड खोआ से दूर रहे है। इसके बावजूद ग्राहकों की मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। हर कोई अपने मनपसंद मिठाई खरीदते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed