फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Diversion: From today, go to Lucknow via a different route for six days

डायवर्जन : आज से छह दिन बदले रास्ते से जाएं लखनऊ

Fri, 18 Jul 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 18 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Diversion: From today, go to Lucknow via a different route for six days
हाईवे पर जाने वाले रास्ते पर डायवर्जन के लिए एचआरपीजी कालेज के पास लगाई गयी बैरिकेडिंग
संतकबीरनगर। जिले में सावन माह में होने वाले कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बैरियर पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन टेमा रहमत से आगे नहीं जा सकेंगे। छह दिन तक परिवर्तित मार्ग से वाहन लखनऊ की तरफ जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बार्डर पर छह एवं जिले के भीतर 25 स्थानों पर बैरियर बनाया गया है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के भदेश्वरनाथ मंदिर पर कांवड़ मेले के दौरान होने वाले जलाभिषेक को लेकर राजमार्ग पर डायवर्जन शनिवार से दोपहर बाद लागू हो जाएगा। जो 24 जुलाई तक रहेगा। लखनऊ की तरफ जाने वाली वाहन परिवर्तित मार्ग से जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ जाने वाली वाहनों को मगहर दुर्गा मंदिर होकर बखिरा, बांसी, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं मेंहदावल बाईपास ओवरेब्रिज के नीचे से बखिरा, बांसी, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और खलीलाबाद से धनघटा, आंबेड़करनगर एवं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे नेशनल हाईवे पर कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी तरफ की कठिनाई का सामना न करना पड़े और वह सुरक्षित तरीके से जलाभिषेक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed