फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District Panchayat personnel performed

जिला पंचायत कर्मियों ने प्रदर्शन किया

Sat, 28 Jan 2017 12:02 AM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat personnel performed
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
 जिला पंचायत कर्मियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को झंडारोहण के बाद जब कार्यालय में बैठे थे, तभी एक नेता आए और बस्ती जिले के एक विधायक के नाम अदेयता प्रमाण पत्र मांगा। आरोप लगाया कि औपचारिकता पूर्ण कराने की बात कहने पर नेता ने कर्मचारी जुगुन लाल के साथ न सिर्फ अभद्रता की बल्कि जबरन प्रमाण पत्र भी बनवा ले गए। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने डीएम व एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

जिला पंचायत कर्मी शुक्रवार को दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। कर्मचारी जुगुन लाल ने बताया कि वह झंडारोहण के बाद राजेश कुमार यादव के साथ कार्यालय में बैठे थे, सायं चार बजे आए और एक विधायक के नाम अदेयता प्रमाण पत्र मांगने लगे। यह कहने पर कि आवेदन दे दीजिए औपचारिकता पूर्ण कराकर दूसरे दिन प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा, लेकिन वह आग बबूला हो गए और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जबरन आलमारी खोलवाकर अदेयता प्रमाण पत्र बनवाकर चले गए। कर्मचारियों ने कहा कि इस घटना से कर्मचारियों में भय का वातावरण है। मांग किया इस मामले में दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान प्रणव पांडेय, चंद्र प्रकाश, आशुतोष पाल, राम प्रकाश तिवारी, जनार्दन प्रसाद, दूबर नाथ, राजेश यादव, कालीचरण, हेमंत तिवारी, अजय कुमार तिवारी, दिनेश मिश्र, वीरेंद्र कुमार, मदन लाल, दीनानाथ, आशुतोष शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed