फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District hospital's emergency department gets ECG facility

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी को मिली ईसीजी की सुविधा

Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
District hospital's emergency department gets ECG facility
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अभी तक ईसीजी की सुविधा नहीं थी, जिससे मरीजों को बाहर से ईसीजी करानी पड़ती थी। सीएमएस की पहल पर इमरजेंसी में ईसीजी मशीन आ चुकी है। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की ईसीजी की जा सके। इमरजेंसी में ईसीजी के लिए प्रतिदिन सात से आठ मरीज आते है। ईसीजी होने से मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी से लगायत इमरजेंसी तक 1500 के करीब मरीज अपना इलाज कराते है। इसमे इमरजेंसी में प्रतिदिन 100 से 120 मरीज आते है। दिन में दो बजे अस्पताल की ओपीडी बंद हो जाती है तो लोग इमरजेंसी में ही इलाज के लिए जाते है। अगर हार्ट का कोई गंभीर मरीज है तो उसे ईसीजी की जरूरत पड़ती है। ईसीजी न होने के चलते मरीजों को बाहर से ईसीजी करानी पड़ती थी। उन्हें 100 रुपये से लेकर 150 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे और परेशानी अलग से झेलनी पड़ती थी। सीएमएस ने इमरजेंसी में अब ईसीजी की व्यवस्था कर दी है। मशीन आ चुकी है और उसके संचालन के लिए एक स्वास्थ्य कर्मी को प्रशिक्षित किया गया है। यह स्वास्थ्य कर्मी अन्य को प्रशिक्षित करेंगे। जिससे मरीजों को बाहर ईसीजी के लिए न जाना पड़े। सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि इमरजेंसी में ईसीजी की व्यवस्था न होने के चलते मरीज को परेशानी हो रही है। इमरजेंसी में अब ईसीजी की व्यवस्था कर दी गई है। किसी भी मरीज को बाहर ईसीजी के लिए नहीं भेजा जाना चाहिए।इसके लिए इमरजेंसी में तैनात कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed