फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Distribution is being carried out at 143 fertilizer sales centers.

Sant Kabir Nagar News: 143 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर किया जा रहा वितरण

Mon, 13 Jul 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Distribution is being carried out at 143 fertilizer sales centers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद के नौ विकास खंडाें में सहकारिता विभाग की तरफ से 68 सहकारी समितियों, 40 सहकारिता क्षेत्र के बिक्री केंद्र एवं 35 आईएफएफडीसी व एग्रीजंक्शन सहित 143 उर्वरक बिक्री केंद्रों उर्वरक वितरण का कार्य किया जा रहा है।
जनपद में खरीफ अभियान में सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण का लक्ष्य यूरिया 12550 एमटी एवं फास्फेटिक 1504 एमटी निर्धारित है। इसके सापेक्ष जनपद में कुल उपलब्धता यूरिया 12688 एमटी तथा फास्फेटिक 6546 एमटी है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आनंद मिश्रा ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा अब तक यूरिया 4308 एमटी तथा फास्फेटिक 1123 एमटी का वितरण किया जा चुका है। आवश्यकतानुसार उर्वरक को पीसीएफ द्वारा बिक्री केंद्रों पर प्रेषित किया जा रहा है। शासन एवं विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि समितियां सर्वप्रथम अपने क्षेत्र के समिति सदस्यों को उनकी जोत के अनुसार फार्मर आईडी एवं खतौनी पर उर्वरक उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन

एक कृषक को उसकी कृषि भूमि प्रति हेक्टेयर के आधार पर अधिकतम फास्फेटिक पांच बैग एवं यूरिया सात बैग की मात्रा ही दी जाएगी। किसान उर्वरक खरीद की रसीद अवश्य प्राप्त करें। जनपद की कुछ सहकारी समितियों को निष्क्रिय होने, उर्वरक आपूर्ति न हो पाने के कारण अग्रिम व्यवस्था तक पास की सक्रिय समितियों से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्क्रिय समिति क्षेत्र के किसान पास की सक्रिय समितियों से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed