फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Distance education programs offered by IGNOU have been launched at HRPG College.

Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी कॉलेज में इग्नू से संचालित दूरस्थ शिक्षा की हुई शुरुआत

Wed, 31 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Distance education programs offered by IGNOU have been launched at HRPG College.
एचआरपीजी कॉलेज की फोटो इग्नू वाली खबर के लिए
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अब इग्नू द्वारा संचालित दूरस्थ शिक्षा शुरू हो गई है। इस संबंध में मंगलवार को इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2026 सत्र के के लिए ऑनलाइन प्रवेश का लिंक सार्वजनिक कर दिया है। कार्यक्रमों की जानकारी इग्नू की वेबसाइट WWW.ignou.ac.in अथवा revaranasi.ignou.ac.in पर ली जा सकती है। प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि जिले के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जिले के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि इग्नू में आवेदन की पूरी प्रक्रिया आनलाइन तरीके से समर्थ पोर्टल पर की जाती है।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए अधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर सबसे पहले न्यू रेजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाया जाता है। उसके बाद निर्देशानुसार अन्य सभी विवरण को लॉगिन करके पूर्ण किया जा सकता है। प्रवेश के लिए अपार आइडी, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन प्रति की ही आवश्यकता होती है। इग्नू में प्रवेश के लिए स्कूल स्थानांतरण अथवा माइग्रेशन प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो प्रताप विजय कुमार ने बताया कि इग्नू के प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी तक निर्धारित है। सामान्य पाठ्यक्रमों एमए हिंदी, अंग्रेजी एवं समाजशास्त्र, बीए, बीकाॅम तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भोजन एवं पोषण में प्रमाण पत्र, पर्यावरण अध्ययन में प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य शिक्षा एवं पोषण में डिप्लोमा तथा बीपीपी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed