{"_id":"68978f5ea0c77bff0e04afe0","slug":"dispute-over-throwing-dirty-water-case-filed-against-four-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-136761-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गंदा पानी फेंकने पर विवाद, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गंदा पानी फेंकने पर विवाद, चार पर केस
Sat, 09 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। क्षेत्र के भगवानपुर के टोला कानापार में गंदा पानी फेंकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रीना देवी ने बताया कि पांच अगस्त की सुबह 10 बजे पड़ोसी श्यामदेव यादव की पत्नी सुभदा देवी ने उसके उपर गंदा पानी फेंक दिया। विरोध करने पर श्यामदेव यादव, सुभदा देवी और उनकी बेटियां मनीषा व निशा लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए जनार्दन और उनकी पत्नी सुनीता देवी पर भी हमला किया गया। सुनीता के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह बेहोश हो गईं।
एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि श्यामदेव यादव, सुभदा देवी और उनकी दो पुत्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।