Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dispose of pending loan applications of government schemes in time: DM

सरकारी योजनाओं के लंबित ऋण आवेदनों का समय से करें निस्तारण : डीएम

Wed, 04 Nov 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dispose of pending loan applications of government schemes in time: DM
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति और बैंकों के ऋण जमा अनुपात की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


डीएम ने जनपद के बैंकों के सीडी रेशियो की स्थिति पर असंतोष जताते हुए राज्य के औसत के सापेक्ष इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृत कर वितरित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी आवेदन में कमी है या आवेदक पात्रता पूरी नहीं करता है तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर अस्वीकृति का स्पष्ट कारण बताया जाए। सरकारी योजनाओं के आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने या लापरवाही बरतने पर संबंधित बैंक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, पीएम स्वनिधि, पीएमएफएमई, पीएम सूर्य घर और एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।


इस दौरान पीडी विजयंत कुमार, लीड बैंक अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र गौतम और जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed