{"_id":"6a4804f4e20de64fcb03b094","slug":"dispose-of-pending-investigations-within-the-stipulated-time-limit-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153194-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं का समय सीमा के भीतर करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं का समय सीमा के भीतर करें निस्तारण
विज्ञापन
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पांडेय ने शुक्रवार को थाना दुधारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह और अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की। इसके बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा, चौकी प्रभारियों और विवेचकों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सीओ ने लंबित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने और तकनीकी माध्यमों से अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया।
उन्होंने डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए सभी विवेचकों को एसआईडी बनाने और ई-समन की शत-प्रतिशत तामीला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनशिकायतों और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तय समय सीमा में करने को कहा।
विज्ञापन
सीओ ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।