फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dispose of cases quickly on merits: SP

गुणदोष के आधार पर मामलों का शीघ्र करें निस्तारण : एसपी

Thu, 08 Feb 2024 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dispose of cases quickly on merits: SP
-रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई बैठक
विज्ञापन

-आपराधिक घटनाओं, पंजीकृत अभियोगों व लंबित विवेचनाओं की हुई समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइंस में सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सभी थानों व शाखाओं से आए पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इसके साथ ही मासिक अपराध गोष्ठी में आपराधिक घटनाओं, पंजीकृत अभियोगों व लंबित विवेचनाओं की समीक्षा हुई।
समीक्षा के दौरान एसपी ने पंजीकृत मुकदमों का समयबद्ध, गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के लिए कहा। वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गंभीर अपराध हत्या दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए बताया। चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्य योजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई अमल में लाने का आदेश दिया। जनशिकायतों के त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित सामानों के विधिक निस्तारण के लिए बताया। ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने के लिए जन सामान्य को प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ धनघटा केशवनाथ, मेंहदावल राघवेंद्र सिंह राठौर, यातायात सीओ दीपांशी राठौर के साथ ही समस्त थाना प्रभारी, शाखा कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed