{"_id":"67db08b58e01856139086582","slug":"discussion-on-preventive-measures-against-infectious-diseases-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130081-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
Wed, 19 Mar 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर ब्लाक सभागार में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर प्रधानों की बैठक हुई। एक अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच संचालित होने वाले कार्यक्रमों में संक्रामक रोगों से बचाव के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई।
तैयारी बैठक में खंड विकास अधिकारी आलोक गुप्ता ने कहा कि अभियान में ग्राम प्रधान आपसी समन्वय से चरणवार पूरी कार्यवाही संपन्न कराएं। बताया कि अभियान के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा जानकारी घर-घर पहुंचाई जाएंगी। अभियान के दौरान बुखार, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेश (आईएलआई), क्षय रोग तथा कुपोषित बच्चों के प्राप्त सूची के अनुसार रोगियों का उपचार होगा।
निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोगों के साथ-साथ शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, खुले में शौच न करना तथा मच्छरों के रोक-थाम के लिए जागरूकता के लिए कार्य करेंगी। खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था की जायेंगी। फॉगिंग कराया जायेंगा, झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी। सूअरबाड़े आबादी से दूर स्थापित किए जाएंगे। सूअरबाडों की नियमित सफाई तथा कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा।