फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Director's effigy by aaganbaris

पुतला जलाया 

Mon, 12 Sep 2016 11:25 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Mon, 12 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Director's effigy by aaganbaris
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कार्य बहिष्कार कर परियोजना कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
 राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कार्य बहिष्कार कर परियोजना कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया।खलीलाबाद ग्रामीण परियोजना कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बाल विकास पुष्टाहार के परियोजना निदेशक का पुतला जलाया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सरोज, राजमति, सावित्री देवी, चंपावती शर्मा, पुष्पा देवी, विजय लक्ष्मी, कुसुम, ऊषा सिंह, शोभा देवी, राधिका त्रिपाठी, रीता देवी, लालवती, पार्वती देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


इसी प्रकार खलीलाबाद शहर परियोजना कार्यालय पर प्रमिला उपाध्याय के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान शशि श्रीवास्तव, नीतू जायसवाल, सावित्री सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने ट्रकों से आए पोषाहार को उतारने से रोक दिया और धरने पर बैठ र्गइं। दौरान नीरू, अयोध्या, शशि कला  पांडेय, ऊषा पांडेय, भारती राय, मीरा शुक्ल, फातिमा खातून, कुसुम, मंजू यादव,   इंद्रावती चौधरी, सरस्वती देवी,  सूरजा, बीना मिश्रा, विद्या, संध्या आदि उपस्थित रही। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार धरना प्रदर्शन और पुतला जलाने के दौरान मीरा शुक्ला , वीना मिश्रा  ,वंदना मिश्रा , संध्या गोयल ,उषा देवी,नीलम राय ,इंद्रसनी ,सत्यवती शुक्ला,संजूदेवी आदि लोग उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लाक मुख्यालय के परिसर में स्थित सीडपीओ कार्यालय पर धरने दिया गया। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने थाली व प्लेट बजाते हुए बीआरसी केंद्र तक प्रदर्शन किया। इस दौरान बीना श्रीवास्तव, चंद्रकला द्विवेदी, शांती देवी, तारा त्रिपाठी, चंद्रमुखी, शशिकला, अन्नपूर्णा, सुमित्रा पांडेय, शिवमती यादव, शुशीला त्रिपाठी, बिंदू मौर्या, उषा वर्मा, रूमा देवी, सुधा मौर्या, प्रेमा देवी, शुशीला पांडेय, बिंदू देवी, उमा मिश्रा, कृष्णवती, कुमुद प्रभा आदि उपस्थित रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed