{"_id":"57eead704f1c1bdc7657527a","slug":"diploma-engineer-adamant-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर अड़े डिप्लोमा इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर अड़े डिप्लोमा इंजीनियर
sant kabir nagar
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे हैं डिप्लोमा इंजीनियर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4800 पे ग्रेड और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे डिप्लोमा इंजीनियरों का धरना शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट पर जारी रहा। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर चल रहे धरना में डिप्लोमा इंजीनियरों ने प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर तकनीकी विभागों, राजकीय विभाग, निगम, परिषदों, निकायों, प्राधिकरणों आदि के कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर कार्य बहिष्कार करते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। महासंघ के जनपदीय अध्यक्ष इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर पूर्व में भी 4800 पे ग्रेड दिए जाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने व सात, 14 व 20 वर्ष पर पदोन्नित वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार मांगों को अनसुना कर रही है।
जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक धरना चलता रहेगा। धरना में मंडल अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार, नत्थू सिंह, मोतीराम, बीआर चौधरी, तेज प्रताप, बद्री प्रसाद यादव, एके सिंह, जय सिंह, अभिषेक पांडेय, चंद्रशेखर, इंजीनियर अरविंद यादव, , राम कुबेर, अजय कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, इंजीनियर अभय द्विवेदी, प्रियंका श्रीवास्तव, सुप्रिया भारती, अवधेश रमन, सीताराम, एजाजुल हक, शैलेष शुक्ला, अभिषेक पांडेय, ईश्वरचंद्र, बाकेलाल, राहुल यादव, प्रतीक श्रीवास्तव, विश्वजीत, अमित खरवार, डीपी सिंह आदि लोग शामिल रहे