फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dilapidated wires are falling on the wishes of the farmers

Sant Kabir Nagar News: जर्जर तार किसानों के अरमानों पर गिरा रहे बिजली

Fri, 24 Feb 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated wires are falling on the wishes of the farmers
पौली में गेहूं के खेत के उपर से गुजर रहे जर्जर हाईटेंशन तार।संवाद
कहीं मकान तो कहीं खेतों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर तार, दुर्घटना क आशंका
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिद्धार्थनगर जिले में हाईटेंशन तार गिरने से चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई थी। जिले में भी विद्युत व्यवस्था जैसे-तैसे घिसट रही है। शहर से लेकर गांव तक जर्जर तार के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ रही है तो मकान और खेतों से ऊपर से होकर गुजर रहे जर्जर तारों के चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। हर साल गर्मी के मौसम में तेज हवा के झोंके से जर्जर तार टूटकर खेतों में गिर जाते हैंं। इससे फसल जल जाती है। फिर भी विद्युत निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विद्युत निगम का दावा है शहर में उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कई मोहल्लों में जर्जर तार मकानों के ऊपर से होकर खींचे गए हैं। टीचर्स काॅलोनी में कई मकानों के ऊपर से तार गए हैं। यही स्थिति गोला बाजार में भी है। आपस में उलझे तार मकानों को छूकर गुजर रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास बने पार्क के ऊपर से हाईटेंशन तार गया है।
विज्ञापन

सीमा विस्तार में शामिल कसैला में भी तार आपस में उलझे हैं। इस समय हवा चल रही है। इससे तार आपस में टकरा रहे हैं और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पिछले दिनों विद्युत निगम ने तारों को आपस में टकराने से रोकने के लिए पेड़ों की डालियों को कटवाया था, लेकिन इससे कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी बदतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौली क्षेत्र के कई गांवों में फसल के ऊपर से हाईटेंशन के तार गुजर रहे हैं। ऐसे में जब फसल पक कर तैयार होगी तो समस्या और बढ़ सकती है। हवा के चलते जर्जर तार के आपस में टकराने से निकलने वाली चिंगारी फसल को बर्बाद कर सकती है।
विद्युत सब स्टेशन मुखलिसपुर और कोचरी से जुड़े गांवों में तार खेत, खलिहान और मकान के ऊपर लटक रहे हैं। जर्जर हो चुके तार कब जमीन पर आ जाएं इसका भरोसा नहीं है।सब स्टेशन मुखलिसपुर से धनघटा तक खेतों से होकर 6 किलोमीटर की लंबाई में खींचे गए तार काफी पुराने बताए जाते हैं। गर्मी का महीना आते ही यह तार खेत में गिरकर फसल को बर्बाद कर देते हैं। पिछले वर्ष हासडाडी गांव के पास हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरने के कारण करीब 400 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई थी।
गोपीपुर, बराव के पास तार गिरने के कारण गेहूं की फसल जल गई थी। कोडरा गांव में लटके हुए हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी और दो लोग झुलस गए थे। ग्रामीण घनश्याम, बृजेश, सुरेंद्र, संदीप, परशुराम आदि का कहना है कि लटके और जर्जर तार को बदलने की मांग कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
...
73 विद्यालयों के ऊपर से गए हैं तार
खलीलाबाद विकास खंड के नेहिया खुर्द में पिछले साल एक विद्यालय के ऊपर से गए विद्युत तार की चपेट में आने से कुछ बच्चे झुलस गए थे। इसके बाद सर्वे कराया गया तो पाया गया कि जिले में 73 विद्यालयों के ऊपर से विद्युत तार गुजर रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन इस दिशा में भी कोई कदम नहीं उठाया गया है।

...
कोट
जहां पर विद्युत तार जर्जर हैं और सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं, उसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल ढीले तारों को सही कराया जा रहा है। जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
दिव्य रंजन, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed