फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Digital X-ray machine kept in CHC Semariawan became show-piece

Sant Kabir Nagar News: शो-पीस बनी सीएचसी सेमरियावां में रखी डिजिटल एक्स-रे मशीन

Mon, 03 Jun 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine kept in CHC Semariawan became show-piece
सेमरियावां। कहने के लिए सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन अस्पतालों में इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाएं हांफ रही हैं। सेमरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विभाग की ओर से भेजी गई डिजिटल एक्स-रे मशीन एक कोने में रखी धूल फांकते देखकर इसका अंदाजा भी लगाया जा सकता है। मरीजों को मजबूरन एक्स-रे कराने के लिए बाहर खुले पैथोलॉजी सेंटर या फिर जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर इलाज के लिए जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा, बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली ब्लाक के गांवों के लोग आते हैं। इस अस्पताल पर पांच लाख से अधिक जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित हैं। प्रतिदिन 500-600 मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन

सेमरियावां सीएचसी में नौ डाॅक्टर के साथ ही दो एलटी, एक एलए, तीन वार्ड बॉय, तीन फाॅर्मासिस्ट और 48 एएनएम, चार स्टाफ नर्स और 280 आशा की तैनाती है। एक बाल रोग विशेषज्ञ व महिला रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। लोगों के काफी मांग के बाद करीब दो माह पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां को डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध करा दी गई। विभाग की ओर से पहले से ही टेक्नीशियन की भी तैनाती कर दी गई है। इसके बावजूद एक्स-रे मशीन के संचालन नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरशाद अहमद, वसीम खान, दयाराम, इजहार अहमद आदि ने बताया कि इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मजबूरन एक्स-रे कराने के लिए बाहर खुले पैथोलॉजी सेंटर या फिर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाएं वर्तमान समय में हांफ रही हैंं। इसके प्रति विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।







टेक्नीशियन की नियुक्ति एक्स-रे मशीन आने के पहले से कर दी गई है। लखनऊ से टीम आकर मशीन को इंस्टाल करेगी। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही अस्पताल में एक्स-रे मशीन की सुविधा मरीजों के लिए चालू कर दी जाए।



डाॅ. सुरेश चंद्र अधीक्षक , सीएचसी सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed