फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Digital X-ray machine becomes show-piece, patients forced to undergo examination outside

Sant Kabir Nagar News: शो-पीस बनी डिजिटल एक्स-रे मशीन, बाहर जांच कराने को मजबूर मरीज

Sun, 29 Sep 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine becomes show-piece, patients forced to undergo examination outside
- सीएचसी सेमरियावां का हाल, धूल फांक रही है मशीन
विज्ञापन




- सीएचसी अधीक्षक बोले, अगले हफ्ते तक मशीन संचालित हो जाएगी



संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। कहने के लिए सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन अस्पतालों में इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सेमरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विभाग की ओर से दी गई डिजिटल एक्स-रे मशीन एक कोने में रखी धूल फांक रही है। मरीजों को मजबूरन एक्स-रे कराने के लिए निजी पैथोलॉजी या जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर इलाज के लिए जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा, बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली ब्लाॅक के गांवों के लोग आते हैं। इस हॉस्पिटल पर पांच लाख से अधिक जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित हैं। प्रतिदिन 500-600 मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन

लोगों की काफी मांग के बाद करीब छह माह पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां को डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध करा दी गई। विभाग की ओर से पहले से ही टेक्नीशियन की भी तैनाती कर दी गई है। इसके बावजूद एक्स-रे मशीन का संचालन नहीं कराया जा रहा है। इरशाद अहमद, वसीम खान, दयाराम, इजहार अहमद आदि ने बताया कि इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मजबूरन एक्स-रे कराने के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटर या फिर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इसके प्रति विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल एक्स-रे मशीन के इंस्टाल कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है। सीएमओ को भी अवगत करा दिया गया है। सब कुछ ठीक हो गया है। लखनऊ से टीम आकर मशीन को इंस्टाल करेगी। प्रयास किया जा रहा है कि अगले हफ्ते अस्पताल में एक्स-रे मशीन की सुविधा मरीजों के लिए चालू हो जाए।
- डाॅक्टर सुरेश चंद्र, अधीक्षक, सीएचसी सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed