फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Diction and Spellby competitions held in council schools

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालयों में हुई श्रुतिलेख और स्पेलबी प्रतियोगिता

Mon, 17 Nov 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Diction and Spellby competitions held in council schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मेंहदावल। भाषा संबंधी कौशल विकास के तहत ब्लॉक के सभी 116 विद्यालयों में सोमवार को श्रुतिलेख और स्पेल-बी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की शब्द लेखन में शुद्धता और लेखन गति विकास को आगे बढ़ाने के लिए हिंदी भाषा में श्रुतिलेख प्रतियोगिता के साथ कंप्लीट द स्पेलिंग के तहत 10 शब्दों की प्रतियोगिता हुई।


बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक वर्ग में कक्षा तीन और पांच के विद्यार्थियों, उच्च प्राथमिक वर्ग में कक्षा आठ के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। ब्लॉक में 21 कंपोजिट, 16 जूनियर व 79 प्राथमिक विद्यालय है। विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों की सूची मंगा ली गई है। मंगलवार को बीआरसी परिसर में ब्लॉक स्तरीय श्रुतिलेख और स्पेलबी प्रतियोगिता होगी। हिंदी के 20 शब्दों की श्रुतिलेख प्रतियोगिता, स्पेलबी प्रतियोगिता में कंपलीट द स्पेलिंग के 10 शब्दों की प्रतियोगिता होगी। एआरपी निशांत त्रिपाठी ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय श्रुतिलेख और स्पेलबी प्रतियोगिता की तैयारी पूरी हो चुकी है। तीन कमरे में विद्यालय स्तर पर अव्वल सभी विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed