{"_id":"576c25ca4f1c1b0f32b480fb","slug":"diarrhoea-mnjria-increased-number-of-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंझरिया गांव में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंझरिया गांव में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मंझरिया गांव में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कुछ और लोग के इसकी चपेट में आ गए है। जिन्हे सीएचसी मलौली ले जाया गया। कुछ लोग घर पर ही रहकर इलाज करा रहे हैं।
मंझरिया गांव में डायरिया का प्रकोप करीब दो सप्ताह से है। जिसके चपेट में आने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। 13 लोगों का इलाज सीएचसी मलौली में चल रहा है। गुरुवार को जब स्वाथ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची तो कुछ और मरीजो को देख हैरान रह गई। स्वाथ्य विभाग के लोगों का कहना है कि विष्णु पुत्र बाबूराम, किरन , मीना पत्नी बिहारी, फुलकुमारी को डायरिया की शिकायत है। जिन्हे दवा दी गई है। ग्राम प्रधान बलराम यादव का कहना है कि गांव में शुद्व पेयजल का न होना बीमारी का प्रमुख कारण है। गांव में लगे दो इंडिया मार्का हैण्डपंपो में से एक काफी दिनों से खराब है। जो चालू हालत में है वह भी दूषित पानी दे रहा है। पीएचसी शनिचरा बाजार के अधीक्षक डॉक्टर विमल द्विवेदी का कहना है कि धीरे-धीरे मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है। गांव में दवा का छिडकाव करा दिया गया है। साथ ही दवाओं का वितरण भी कर दिया गया है।