{"_id":"6a2ee8313df19495eb07cc2d","slug":"dharmendra-becomes-block-president-of-the-sanitation-workers-union-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152205-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धर्मेंद्र बने सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धर्मेंद्र बने सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन
फोटो
मेंहदावल। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विकास खंड मेंहदावल के ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव में धर्मेंद्र को विजयी घोषित किए गए हैं। चुनाव में कुल 144 मतदाताओं में से 141 ने मतदान किया। धर्मेंद्र को 91 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी महेंद्र को 48 मत प्राप्त हुए। 2 मत अवैध घोषित हुए। धर्मेंद्र ने महेंद्र को 43 मतों के अंतर से हराया।
इसी प्रकार ब्लॉक मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में लालचंद चौहान व संतोष कुमार के बीच में मुकाबला हुआ। लालचंद को 68 व संतोष को 73 मत प्राप्त हुए। संतोष पांच मतों से ब्लॉक मंत्री पद का चुनाव जीतने में सफल हुए, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए कैलाशनाथ व चंद्रप्रकाश के बीच में मुकाबला हुआ।
कैलाश नाथ को 59 व चंद्रप्रकाश को 81 मत प्राप्त हुए। 22 मतों से चंद्रप्रकाश कोषाध्यक्ष चुने गए। चुने हुए प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।